मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जशपुर में भव्य स्वागत, पुलिस लाइन हेलीपैड पर उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जशपुर में भव्य स्वागत, पुलिस लाइन हेलीपैड पर उमड़ा जनसैलाब

जशपुर | 28 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शनिवार को जशपुर प्रवास पर पहुंचे। जशपुर स्थित पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर उनके आगमन के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों और आम नागरिकों ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।

गरिमामयी उपस्थिति में हुआ अभिनंदन

हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन समेत क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। स्वागत समारोह में विशेष रूप से अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय और नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, श्री कृष्णा राय और श्री विजय आदित्य सिंह जुदेव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद

प्रशासनिक स्तर पर सरगुजा कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेंद सिंह ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। साथ ही वनमंडलाधिकारी श्री शशि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हेलीपैड पर स्वागत के पश्चात मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए।