कुनकुरी: सांप के काटने से हुई थी महिला की मौत, शासन ने बेटी के लिए स्वीकृत की आर्थिक सहायता राशि
जशपुरनगर | 09 अप्रैल 2026
जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सर्पदंश (सांप काटने) के कारण हुई जनहानि के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए प्रभावित परिजन के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति प्रदान की है।
क्या है पूरा मामला? राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के प्रावधानों के तहत, कुनकुरी तहसील के ग्राम लोटापानी की निवासी स्व. सनारी बाई की मृत्यु 25 मई 2025 को सांप के काटने से हो गई थी। इस दुखद घटना के पश्चात नियमानुसार आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार किया गया था।
बेटी को मिलेगी सहायता राशि कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मृतिका सनारी बाई की निकटतम वारिस उनकी पुत्री, देवमुनी बाई के लिए 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की गई है। प्रशासन का उद्देश्य इस राशि के माध्यम से पीड़ित परिवार को कठिन समय में संबल प्रदान करना है।
राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत राशि का भुगतान जल्द से जल्द हितग्राही के खाते में सुनिश्चित किया जाए।





