वेतन की मांग को लेकर जशपुर के पंचायत सचिवों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन: हड़ताल अवधि के भुगतान की गुहार

वेतन की मांग को लेकर जशपुर के पंचायत सचिवों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन: हड़ताल अवधि के भुगतान की गुहार

जशपुर/कांसाबेल: छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन, जिला जशपुर ने मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी को एक पत्र सौंपकर पंचायत सचिवों के बकाया वेतन भुगतान की मांग की है। फेडरेशन ने प्रदेश सरकार का ध्यान पंचायत सचिवों की आर्थिक समस्याओं की ओर आकर्षित किया है।

हड़ताल के कारण रुका है वेतन

पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई है कि प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ के निर्देशानुसार, जशपुर जिले सहित प्रदेश के समस्त सचिव 17 मार्च 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर थे। शासन द्वारा मांगों के निराकरण हेतु समिति गठन की घोषणा के बाद सचिव काम पर वापस लौट आए थे, लेकिन उक्त एक माह की अवधि का वेतन आज तक अप्राप्त है।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे सचिव

फेडरेशन ने अवगत कराया है कि वेतन न मिलने के कारण जिले के समस्त ग्राम पंचायत सचिव गंभीर आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। पत्र में मुख्यमंत्री से सविनय निवेदन किया गया है कि मानवीय आधार पर हड़ताल अवधि के वेतन भुगतान हेतु जल्द से जल्द आदेशित करने का कष्ट करें।

इन पदाधिकारियों ने किया समर्थन

इस मांग पत्र पर जिला एवं ब्लॉक स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

जिलाध्यक्ष एवं सचिव, जशपुर जिला

ब्लॉक अध्यक्ष: कांसाबेल, फरसाबहार, मनोरा, पत्थलगांव, कुनकुरी, दुलदुला, बगीचा और जशपुर।