मुख्यमंत्री का कांसाबेल में भव्य आगमन: आत्मानंद स्कूल हेलीपैड पर हुआ जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री का कांसाबेल में भव्य आगमन: आत्मानंद स्कूल हेलीपैड पर हुआ जोरदार स्वागत

कांसाबेल: छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी का कांसाबेल प्रवास के दौरान आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया। स्वामी आत्मानंद स्कूल स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के पहुँचते ही उपस्थित जनसैलाब और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया।

प्रशासनिक और पुलिस अमला रहा मुस्तैद

सुरक्षा और व्यवस्था की कमान खुद जिला प्रशासन ने संभाल रखी थी। मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर जिले की ओर से उनका स्वागत किया।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

हेलीपैड पर क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री से मिलने और उनका स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से:

सालिक साय, सुनील गुप्ता, आलोक सारथी

सुदाम पंडा, केशव पंडा, ज्योति गुप्ता

ऋषि थवाईत, घनश्याम अग्रवाल, शिप्रा दास

बीडीसी नारायण दास, लट्टू शर्मा

इनके अलावा भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

आत्मीय भेंट और संवाद

मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर मौजूद सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की।