तेज रफ्तार पिकअप और स्कूटी में भीषण टक्कर, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक कर्मी की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार पिकअप और स्कूटी में भीषण टक्कर, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक कर्मी की दर्दनाक मौत

पत्थलगांव |

पत्थलगांव-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर चिड़्रापारा के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। इसृृ घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

​चाबी भूलने पर लौट रहे थे बैंक

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मंजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो चरखापारा स्थित ग्रामीण बैंक में कार्यालय सहायक (ऑफिस असिस्टेंट) के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि मंजेश बैंक की तिजोरी की चाबी ले जाना भूल गए थे। इसी चाबी को देने के सिलसिले में वे अपनी स्कूटी (क्रमांक CG 01 BS 2104) से वापस पत्थलगांव की ओर लौट रहे थे।

​पीछे से आ रही पिकअप ने मारी टक्कर

​रास्ते में चिड़्रापारा के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप (क्रमांक CG 13 AM 0379) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी।

​इस हादसे में मंजेश कुमार सिंह के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक पिकअप समेत मौके पर ही मौजूद था।

​पुलिस कार्रवाई

खबर की पुष्टि थाना प्रभारी ने की बताया कि ​दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, पिकअप चालक शंकर कुजूर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।