ऑपरेशन आघात: 1.13 करोड़ के गांजा तस्करी कांड में UP से दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने भेजा जेल
आम की आड़ में ओडिशा से UP भेजी जा रही थी करोड़ों की खेप; ‘एंड-टू-एंड’ जांच के बाद पुलिस ने प्रयागराज में दबाया दबोचा
जशपुर (प्राइम न्यूज)। जशपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। चौकी दोकड़ा क्षेत्र से करीब 1 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक कीमत के 207 किलोग्राम अवैध गांजे की तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में दोकड़ा पुलिस की विशेष टीम ने प्रयागराज में दबिश देकर दोनों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
खबर के प्रमुख बिंदु (Highlights)
-
करोड़ों की जब्ती: 12 मई 2026 को चेकिंग के दौरान पिकअप से 207 किलो गांजा (207 पैकेट), वाहन और मोबाइल जब्त किया गया था। कुल जब्ती की कीमत ₹1,13,60,550/- है।
-
शातिराना पैंतरा: ओडिशा के सुंदरगढ़ से लाई जा रही इस खेप को पुलिस से छिपाने के लिए प्लास्टिक के कैरेट में कच्चे आमों के नीचे छिपाया गया था।
-
पूर्व में गिरफ्तारी: मामले का मुख्य चालक आरोपी प्रेमनाथ सिंह (36 वर्ष), निवासी विमड़ा (थाना बगीचा) को पहले ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
-
यूपी से गिरफ्तारी: तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने प्रयागराज (यूपी) पहुंचकर फरार मास्टरमाइंड तस्करों को दबोचा।
देवरी और खुटेरा में घेराबंदी कर पकड़ी गई थी पिकअप
मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि 12 मई 2026 को दोकड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक सफेद पिकअप (UP-70-RT-6633) में कच्चे आमों के नीचे भारी मात्रा में अवैध गांजा भरकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम देवरी और ग्राम खुटेरा के पास पुलिस ने नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर तस्करों ने वाहन को वापस दोकड़ा की ओर भगाने का प्रयास किया, लेकिन बगिया-दोकड़ा मार्ग (बहाल जोर) के पास पुलिस टीम ने पिकअप को घेरकर रोक लिया। तलाशी लेने पर 23 प्लास्टिक कैरेट में आम के नीचे छिपाकर रखे गए खाकी टेप से लिपटे 207 पैकेट गांजा बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
| क्र. | आरोपी का नाम | उम्र | निवासी | भूमिका |
| 1. | शारदा केसरवानी | 19 वर्ष | तरोल घटवा, थाना करछना, जिला प्रयागराज (उ.प्र.) | मुख्य तस्कर/खरीदार |
| 2. | मनीष पासी | 28 वर्ष | हाथगन पुरवा खास, थाना घूरपुर, जिला प्रयागराज (उ.प्र.) | मुख्य तस्कर/नेटवर्क |
| 3. | प्रेमनाथ सिंह (पूर्व में जेलबद्ध) | 36 वर्ष | ग्राम विमड़ा, थाना बगीचा, जिला जशपुर (छ.ग.) | पिकअप चालक |
कुल जब्ती का विवरण
-
अवैध मादक पदार्थ (गांजा): 02 क्विंटल 07 किलो (207 पैकेट) — अनुमानित कीमत ₹1,03,50,000/-
-
तस्करी में प्रयुक्त वाहन: पिकअप क्रमांक UP-70-RT-6633 — कीमत ₹10,00,000/-
-
अन्य सामग्री: 01 मोबाइल फोन (₹10,000/-) एवं नगदी ₹550/-
-
कुल जप्त संपत्ति मूल्य: ₹1,13,60,550/-
"नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा" — डीआईजी
"गांजा तस्करी मामले में जशपुर पुलिस 'एंड-टू-एंड' (शुरुआत से अंत तक) विवेचना कर रही है। ओडिशा से गांजा आपूर्ति करने वाले से लेकर उत्तर प्रदेश में इसे खपाने वाले अंतिम खरीदार तक, पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है। प्रयागराज से दो आरोपियों की गिरफ्तारी इसी कड़ी का हिस्सा है।"
— डॉ. लाल उमेद सिंह, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर
सराहनीय भूमिका
इस महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय कार्रवाई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी दोकड़ा उप-निरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक इग्नेशियूस, आरक्षक सुरेंद्र यादव एवं जयप्रताप एक्का की विशेष भूमिका रही।














