कांसाबेल-बगीचा स्टेट हाईवे पर पलटी सुपर डीलक्स बस, पट्टा टूटने से हुआ हादसा; बाल-बाल बचे 20 से अधिक यात्री

कांसाबेल-बगीचा स्टेट हाईवे पर पलटी सुपर डीलक्स बस, पट्टा टूटने से हुआ हादसा; बाल-बाल बचे 20 से अधिक यात्री

​अंबिकापुर से कांसाबेल यात्रियों को लेकर आ रही एक सुपर डीलक्स बस (क्रमांक CG 15 AB 4828) कांसाबेल-बगीचा स्टेट हाईवे पर सरहापानी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। बस के कंडक्टर के अनुसार, अचानक पट्टा टूटने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और यह हादसा हुआ।

​घटना के वक्त बस में महिलाएं, बच्चे, पुरुष और बुजुर्गों समेत लगभग 20 से 22 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, दुर्घटना में कई यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं।

​अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।