संसदीय संकुल विकास परियोजना: नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक, विधायक गोमती साय हुई शामिल
क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर हुआ मंथन
नई दिल्ली:
नई दिल्ली स्थित विस्तार भवन में 'संसदीय संकुल विकास परियोजना' के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने विशेष रूप से सहभागिता की।

शीर्ष नेतृत्व की रही उपस्थिति
बैठक में केंद्रीय और संगठनात्मक स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से:
- श्री दुर्गादास उइके (माननीय केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री)
- श्रीमती सावित्री ठाकुर (माननीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री)
- श्री बी.एल. संतोष (भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री)
- श्री वी. सतीश (राष्ट्रीय संगठक)
- श्री प्रसाद इंडप (समन्वयक, संसदीय संकुल विकास परियोजना)
विकास और समन्वय पर विशेष जोर
बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर समन्वय, क्षेत्रीय विकास की आवश्यकताओं और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि विभिन्न विभागों और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल बनाकर विकास कार्यों को गति दी जाए।
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने के लिए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। संसदीय संकुल विकास परियोजना से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को एक नई गति मिलेगी।"
— श्रीमती गोमती साय, विधायक एवं उपाध्यक्ष (सरगुजा विकास प्राधिकरण)
श्रीमती साय ने आश्वस्त किया कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और पात्र हितग्राहियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए सभी स्तरों पर निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।














