कौशल सिखाने वाले प्रशिक्षकों के मानदेय मामला: जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया स्पष्टीकरण

कौशल सिखाने वाले प्रशिक्षकों के मानदेय मामला: जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया स्पष्टीकरण

व्यवसायिक प्रशिक्षकों की मांगों का आवेदन आवश्यक कार्यवाही हेतु आयुक्त, समग्र शिक्षा रायपुर को भेजा गया

जशपुरनगर। जिले में ‘‘कौशल सिखाने वाले प्रशिक्षकों को मानदेय नहीं’’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), जशपुर द्वारा स्थिति स्पष्ट करते हुए एक आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकाशित खबर जशपुर जिले से संबंधित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ नवीन व्यवसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ, रायपुर के प्रदेशाध्यक्ष श्री भूपेश कुमार साहू द्वारा व्यवसायिक प्रशिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन प्राप्त हुआ था।

मामले की गंभीरता और नियमानुसार उचित कार्यवाही को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा उक्त आवेदन को आवश्यक निर्णय व कार्यवाही हेतु आयुक्त, समग्र शिक्षा रायपुर की ओर प्रेषित (फॉरवर्ड) कर दिया गया है।