श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' घोषित, दुकानें व बार रहेंगे पूर्णतः बंद
रायपुर: राज्य सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को पूरे प्रदेश में ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया है।
लाइसेंसी प्रतिष्ठानों और बिक्री पर रहेगी पूर्ण रोक
जारी आदेश के अनुसार, 4 सितंबर को प्रदेश की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब, अहाता और भांग/भांगघोटा की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
अवैध शराब और निजी भंडारण पर कड़ा पहरा
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि शुष्क दिवस के दौरान व्यक्तिगत अथवा गैर-लाइसेंसी परिसरों में शराब का भंडारण करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
उड़नदस्ते और जांच दल तैनात
अवैध मदिरा के परिवहन, संग्रहण और विक्रय को रोकने के लिए जिला, संभागीय और राज्य स्तर पर विशेष उड़नदस्ते एवं जांच दल गठित किए गए हैं। ये दल संभावित ठिकानों और संदिग्ध वाहनों की कड़ी जांच करेंगे।














