कांसाबेल क्षेत्र में 28 मई से 4 जून तक रोज 6 घंटे गुल रहेगी बत्ती, देखें प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट
रामसदन चौहान की कलम से
कांसाबेल। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा कांसाबेल उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 33/11 के.वी. कांसाबेल उपकेन्द्र से निकलने वाले सभी 11 के.वी. फीडरों में पेड़ों की कटाई (ट्री कटिंग) और आवश्यक मेंटेनेंस (रखरखाव) का कार्य किया जाना है।
इस वजह से 28 मई से लेकर 4 जून 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक (कुल 6 घंटे) बिजली बंद रहेगी। कनिष्ठ यंत्री (वितरण) कांसाबेल द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों की सूची इस प्रकार है:
तारीख और फीडर के अनुसार बिजली बंद रहने का पूरा शेड्यूल:

विशेष नोट: बिजली विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता के अनुसार मेंटेनेंस कार्य की समय सीमा को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। अतः आम नागरिकों से अपील है कि वे इस समयावधि को ध्यान में रखते हुए अपने पानी और बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।


