जशपुर: 118 सेक्टर आंगनबाड़ी केंद्रों में 'बाल मैत्री' कार्यक्रम आयोजित, खेल-खेल में हुआ बच्चों का बौद्धिक विकास

जशपुर: 118 सेक्टर आंगनबाड़ी केंद्रों में 'बाल मैत्री' कार्यक्रम आयोजित, खेल-खेल में हुआ बच्चों का बौद्धिक विकास

जशपुर | 21 मार्च 2026 कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जशपुर जिले में बच्चों के सर्वांगीण विकास और उन्हें स्कूली शिक्षा के प्रति सहज बनाने के लिए एक अनूठी पहल की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिले की सभी 17 परियोजनाओं के 118 सेक्टरों में 'Buddy Buddy' (बाल मैत्री) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया


कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं और गतिविधियाँ:

  • शाला भ्रमण: आंगनबाड़ी केंद्रों के 04 से 06 वर्ष की आयु के बच्चों को उनके निकटतम प्राथमिक शालाओं का एक दिवसीय भ्रमण कराया गया

  • खेल आधारित शिक्षा: बच्चों को औपचारिक स्कूल से पहले एक सहज और अनौपचारिक वातावरण में खेल-खेल में शिक्षा प्रदान की गई

  • सुगम ट्रांजिशन: आंगनबाड़ी से प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश के दौरान बच्चों को होने वाली भाषाई कठिनाई, नियमों की समझ और अरुचि जैसी समस्याओं को दूर करने पर ध्यान केंद्रित किया गया

  • संयुक्त मार्गदर्शन: यह कार्यक्रम जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ


प्रमुख उद्देश्य:

इस पहल का मूल लक्ष्य आंगनबाड़ी के छोटे बच्चों को विद्यालय के वातावरण के प्रति मानसिक रूप से तैयार करना है इसके माध्यम से बच्चों में आपसी मित्रता, सहयोग और समझ विकसित की जा रही है ताकि वे भविष्य में बिना किसी झिझक के अपनी स्कूली शिक्षा की शुरुआत कर सकें

Files