भारतीय जनता पार्टी मंडल कांसाबेल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन; हर घर तिरंगा अभियान को मिला अपार जनसमर्थ

भारतीय जनता पार्टी मंडल कांसाबेल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन; हर घर तिरंगा अभियान को मिला अपार जनसमर्थ

कांसाबेल। आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत, भारतीय जनता पार्टी मंडल कांसाबेल द्वारा एक भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का एक अभूतपूर्व प्रदर्शन था, जिसने पूरे कांसाबेल क्षेत्र को तिरंगे के रंगों में रंग दिया।

बस स्टैंड से हुआ शुभारम्भ, प्रमुख मार्गों में गूंजा 'वंदे मातरम'

​यात्रा का शुभारंभ स्थानीय बीजेपी कार्यालय, बस स्टैंड से हुआ, जिसे सैकड़ों की संख्या में उमड़े भाजपा के कार्यकर्ता यात्रा कांसाबेल के मुख्य मार्गों से गुजरी, । 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर में देशभक्ति का एक अलग ही जोश और माहौल बना दिया।

भाजपा पदाधिकारियों और संगठन सदस्यों का रहा व्यापक योगदान

​इस भव्य तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्याएं और संगठन के समस्त कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रमुख उपस्थितगण:

  • वरिष्ठ नेतागण: सुनील गुप्ता जी, गणेश जैन जी, अमित जिंदल जी, शांतनु गर्ग जी,हरिमती पैंकरा जी, प्रमोद गुप्ता जी।
  • सरिता भगत जनपद अध्यक्ष 
  • बीडीसी कांसाबेल शिप्रा नारायण दास जी।
  • मंडल अध्यक्ष (कांसाबेल): सुदाम पंडा
  • महामंत्रीगण: समरजीत चांद, मुकेश यादव।
  • जिला मंत्री: अंसु जैन।
  • BJYM अध्यक्ष (मंडल कांसाबेल): अरविंद स्वर्णकार।
  • उपाध्यक्षगण: पवन गुप्ता, शैलेंद्र चौहान, अमित पारिख, घनश्याम अग्रवाल।
  • मीडिया प्रभारी: ऋषि थवाईत। 
  • मीडिया सह प्रभारी रामसदन चौहान।
  • मंत्रीगण: कृतेश बघेल, डेविड चौहान, शरद चक्रेश।
  • कोषाध्यक्ष: अनुराग जैन।
  • सदस्यगण:  रितेश बघेल, भारतीय चौहान, भाग्यवती पैकरा, राजवीर चौहान, मोहन सिदार, नितेश गुप्ता, दीपांशु राजपूत।

​इन सभी के नेतृत्व और सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन अत्यंत सफल और यादगार रहा।

बीजेपी कार्यालय पर हुआ समापन

​विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए, यह विशाल तिरंगा यात्रा वापस बीजेपी कार्यालय पहुँची, जहाँ इसका सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह के दौरान सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह की सराहना की और देश की एकता व अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।