पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने जशपुर में किया 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' का आयोजन, पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने जशपुर में किया 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' का आयोजन, पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन

जशपुर:

जशपुर कम्युनिटी हॉल में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय मुख्य रूप से शामिल हुईं।

विभाजन की त्रासदी को किया याद

​इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने भारत विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन, संघर्ष और अपनों से बिछड़ने की हृदयविदारक त्रासदी को स्मरण किया। उन्होंने विभाजन से प्रभावित सभी परिवारों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह हमारे इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान असंख्य लोगों ने अपने घर, परिवार और अपनों को खोया तथा अत्यंत कठिन परिस्थितियों का सामना किया।

एकता और अखंडता का संदेश

​श्रीमती साय ने अपने संबोधन में आगे कहा कि यह स्मृति दिवस हमें देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता औरसी आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की प्रेरणा देता है। हमें इतिहास से सीख लेते हुए राष्ट्रहित और एकजुटता की भावना के साथ हमेशा आगे बढ़ना चाहिए।

प्रमुख उपस्थिति

​कार्यक्रम के दौरान जशपुर की विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण कुमार राय, जिलाध्यक्ष श्री भरत सिंह, श्री नरेश नन्दे सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।