जशपुर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: SIS इंडिया लिमिटेड करेगा 625 पदों पर मेगा भर्ती, 7 जनवरी से थानों में लगेंगे शिविर

जशपुर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: SIS इंडिया लिमिटेड करेगा 625 पदों पर मेगा भर्ती, 7 जनवरी से थानों में लगेंगे शिविर

जशपुरनगर | 5 जनवरी 2026 जशपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नए साल में रोजगार का बड़ा अवसर आया है। निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी एसआईएस (SIS) इंडिया लिमिटेड द्वारा जिले में 7 जनवरी से 20 जनवरी तक मेगा भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 625 पदों पर चयन किया जाएगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के बाद देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों में पदस्थ किया जाएगा।

भर्ती का विवरण और पद

भर्ती अधिकारी श्री अजय कुमार के अनुसार, इस शिविर के माध्यम से निम्नलिखित पदों पर चयन होगा:

सुरक्षा जवान: 500 पद

सुरक्षा अधिकारी: 100 पद

सुरक्षा सुपरवाइजर: 25 पद

योग्यता और मापदंड

भर्ती में शामिल होने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर द्वारा निर्धारित मापदंड निम्नानुसार हैं:

शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास या फेल।

आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष।

वजन: न्यूनतम 56 किलोग्राम।

चयन प्रक्रिया: भर्ती स्थल पर शारीरिक मापदंड परीक्षण और लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

भर्ती शिविर का शेड्यूल (7 से 20 जनवरी)

अभ्यर्थी अपने नजदीकी थाना परिसर में सुबह पहुंचकर भर्ती में शामिल हो सकते हैं:

07 जनवरी: कांसाबेल थाना

08 जनवरी: बगीचा थाना

09 जनवरी: कुनकुरी थाना

10 जनवरी: नारायणपुर थाना

12 जनवरी: दुलदुला थाना

13 जनवरी: आस्ता थाना

14 जनवरी: सन्ना थाना

15 जनवरी: तुमला थाना

16 जनवरी: फरसाबहार थाना

17 जनवरी: पत्थलगांव थाना

18 जनवरी: तपकरा थाना

19 जनवरी: जशपुर थाना

20 जनवरी: एसआई डोडकाचौरा

प्रशिक्षण और मिलने वाली सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को जशपुर स्थित रिजनल ट्रेनिंग एकेडमी में एक माह का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें वीआईपी सुरक्षा, फायर फाइटिंग, प्राथमिक उपचार और कंप्यूटर जैसे विषयों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा।

आकर्षक लाभ:

नियुक्ति के बाद जवानों को न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन के अलावा ईएसआई, पीएफ, ग्रुप इंश्योरेंस, बोनस, ग्रेच्युटी और मेस-आवास जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, दो योग्य बच्चों को आईपीएस देहरादून में पढ़ाई की विशेष सुविधा भी दी जाएगी।

यहाँ मिलेगी नियुक्ति

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जवानों को लाल किला, कुतुब मीनार, एयरपोर्ट, स्टेट बैंक, टाटा-बिरला ग्रुप और हिंडाल्को जैसे प्रमुख ऐतिहासिक और औद्योगिक संस्थानों में तैनात किया जाएगा।

नोट: अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, जशपुर से संपर्क कर सकते हैं।