सरगुजा ओलंपिक: अब 25 जनवरी तक होगा पंजीयन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जारी किया संशोधित शेड्यूल
जशपुरनगर | 20 जनवरी 2026 सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय, रायपुर द्वारा पंजीयन की अंतिम तिथि को संशोधित कर अब 25 जनवरी 2026 कर दिया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर तीन चरणों में किया जाएगा।
पंजीयन की प्रक्रिया और माध्यम
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीयन कराया जा सकता है:
ऑनलाइन: आधिकारिक लिंक https://rymc.cg.gov.in/sargujaOlympic2025 पर।
ऑफलाइन: विकासखंड शिक्षा कार्यालय, जनपद कार्यालय, नगर पंचायत या खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय में।
प्रतियोगिता का संशोधित कार्यक्रम (2026)
स्तर आयोजन की तिथि
पंजीयन की अवधि 28 दिसंबर 2024 से 25 जनवरी 2026 तक
विकासखंड स्तरीय 28 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक
जिला स्तरीय 05 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक
संभाग स्तरीय 01 मार्च से 03 मार्च 2026 तक
नोट: विभाग के अनुसार ये तिथियां सांकेतिक हैं और परिस्थितियों के अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अनुमति से बदली जा सकती हैं।
खेल विधाएं और पुरस्कार राशि
प्रतियोगिता दो आयु वर्गों (14-17 वर्ष और 17 वर्ष से अधिक) में आयोजित होगी। इसमें एथलेटिक्स (दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद आदि) सहित तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल जैसे खेल शामिल हैं। हॉकी और कुश्ती के खिलाड़ी सीधे जिला स्तर पर भाग लेंगे।
विजेताओं को मिलने वाला नगद पुरस्कार:
जिला स्तर: व्यक्तिगत खेलों में 2000, 1500, और 1000 रुपये। दलीय खेलों में 4000, 3000, और 2000 रुपये।
संभाग स्तर: व्यक्तिगत में 5000, 3000, और 2000 रुपये। दलीय खेलों में 10000, 6000, और 4000 रुपये।
जिला प्रशासन और खेल विभाग ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और समय सीमा के भीतर पंजीयन कराने की अपील की है।
पंजीयन के लिए दिए गए QR code का उपयोग कर सकते हैं।






