औद्योगिक और केमिकल आपदाओं से निपटने छत्तीसगढ़ तैयार, जल्द होगी राज्य स्तरीय 'मॉक एक्सरसाइज'
रायपुर/जशपुर: भविष्य में होने वाली किसी भी संभावित औद्योगिक या केमिकल आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए एक विशेष राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एनडीएमए ने दिया मार्गदर्शन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के वरिष्ठ अधिकारियों ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे प्रदेश में 'मॉक एक्सरसाइज' का आयोजन किया जाएगा, जिससे आपदा के समय रिस्पांस टाइम को कम किया जा सके और जान-माल की हानि को रोका जा सके।
जशपुर के अधिकारी भी हुए शामिल इस महत्वपूर्ण बैठक में जशपुर जिले से डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी समेत नगरीय निकाय, पुलिस, नगर सेना, उद्योग, श्रम और खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से आपातकालीन तैयारियों, अग्निशमन प्रबंधन और आम जनता के बीच जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।





