जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने दवा खाकर किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने दवा खाकर किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

कांसाबेल में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) शुरू, जन समुदाय से दवा सेवन की अपील

कांसाबेल (जशपुर): राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत जशपुर के माननीय अध्यक्ष श्री सालिक साय रहे, जिन्होंने स्वयं दवा का सेवन कर क्षेत्र में इस अभियान की शुरुआत की।

जनता से विशेष अपील दवा सेवन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री सालिक साय ने कहा कि फाइलेरिया (हाथीपांव) एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव ही एकमात्र समाधान है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) अभियान के तहत दी जा रही दवा का अनिवार्य रूप से सेवन करें ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।

ये रहे उपस्थित शुभारंभ के इस गरिमामय अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे:

श्री केशव पांडेय: महामंत्री, भाजपा कांसाबेल

डॉ. संध्या रानी टोप्पो: खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO), कांसाबेल

श्री ज्ञान दास महंत: विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM)

श्री चंदर पातर: फार्मासिस्ट

श्री मनोज नाग: वाहन चालक

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल के समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में मितानिन बहनें उपस्थित रहीं, जो घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाने और जागरूक करने का कार्य करेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह दवा उम्र और ऊंचाई (डोज चार्ट) के हिसाब से स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में ही खिलाई जा रही है।