संघर्ष से शिखर तक: जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का जन्मदिन आज, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

संघर्ष से शिखर तक: जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का जन्मदिन आज, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

जशपुर/कांसाबेल: जशपुर जिले के लोकप्रिय आदिवासी जनसेवक और जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय (बबलू भईया) का जन्मदिन 21 अप्रैल को पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय सालिक साय के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है।

कठिन संघर्षों ने गढ़ा व्यक्तित्व

कांसाबेल के ग्राम पोंगरो में जन्मे सालिक साय का जीवन प्रेरणा की एक मिसाल है। बचपन में ही माता के निधन के बाद उन्होंने कम उम्र में ही बड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। पान दुकान चलाने से लेकर ड्राइविंग करने तक का काम करते हुए उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज अपनी मेहनत के दम पर जिले के शीर्ष नेतृत्व में शामिल हैं। उनके इस सफर में उनकी बड़ी बहन सुशीला साय और मंझली बहन कौशल्या साय (धर्मपत्नी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय) का विशेष सहयोग रहा।

तीन दशकों का निष्ठावान राजनीतिक सफर

वर्ष 1994 में विद्यार्थी परिषद से अपना सफर शुरू करने वाले सालिक साय ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत किया। जनपद अध्यक्ष से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक के सफर में उन्होंने हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी। विशेषकर पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मजबूती देने और कांग्रेस के गढ़ को चुनौती देने में उनकी सांगठनिक क्षमता का बड़ा हाथ रहा है।

​इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य और बधाई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।