जशपुर: ग्रामीण क्षेत्रों तक न्याय पहुँचाएगी 'टेली लॉ' योजना, कलेक्टरेट में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

जशपुर: ग्रामीण क्षेत्रों तक न्याय पहुँचाएगी 'टेली लॉ' योजना, कलेक्टरेट में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

जशपुरनगर | 27 जनवरी 2026 केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से कलेक्टरेट के मंत्रणा कक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य केंद्र 'टेली लॉ' योजना का प्रभावी क्रियान्वयन और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की सेवाओं का विस्तार रहा।

निःशुल्क कानूनी सलाह अब गांव के द्वार पर

बैठक को संबोधित करते हुए सीएससी राज्य प्रमुख श्री जयनारायण पटेल ने कहा कि 'टेली लॉ' योजना भारत सरकार की एक क्रांतिकारी पहल है। इसके जरिए समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को विशेषज्ञ वकीलों से निःशुल्क कानूनी परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अब भूमि विवाद, पारिवारिक मामले, श्रम समस्याएं और पेंशन जैसे विषयों पर घर बैठे सलाह ले सकेंगे, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी।

SGH और बीसी सखी निभाएंगी अहम भूमिका

योजना की पहुंच बढ़ाने के लिए जिले के बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट (BC) सखी और स्व-सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। बैठक में निर्देश दिए गए कि:

प्रत्येक सीएससी व्हीएलई (VLE) ग्राम पंचायत स्तर पर लक्ष्य आधारित पंजीयन सुनिश्चित करें।

बीमा, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि और ई-गवर्नेंस सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुँचाएं।

डिजिटल साक्षरता और बैंकिंग सेवाओं को सुदृढ़ करें।

समस्या समाधान के लिए राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त

व्हीएलई को सेवाओं के संचालन में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए राज्य स्तर के विशेषज्ञों की सूची और संपर्क नंबर साझा किए गए:

बीमा सेवा: श्री प्रदीप कुमार (7587038683)

टूर एंड ट्रैवल: श्री राहुल सोनी (9755639585)

ग्रामीण ई-स्टोर: श्री पुष्पेंद्र वर्मा (7987121676)

टेली लॉ: श्री राहुल वर्मा

बैठक में जिला प्रबंधक श्री विश्वजीत पंडा सहित बड़ी संख्या में जिले के व्हीएलई और बैंकिंग सखी उपस्थित रहे। इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि जशपुर के दूरस्थ क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पहुंच और अधिक पारदर्शी व सुलभ होगी।