कांसाबेल: केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने भाजपा की तैयारी, 9 फरवरी को मंडल स्तरीय कार्यशाला
कांसाबेल। भारतीय जनता पार्टी मंडल कांसाबेल द्वारा आगामी 9 फरवरी को केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना 'VB G Ram G' को लेकर एक दिवसीय मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय में दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगी।
वरिष्ठ नेताओं का मिलेगा मार्गदर्शन
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में मुख्य वक्ता एवं मार्गदर्शक के रूप में मंडल प्रभारी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद शर्मा जी उपस्थित रहेंगे। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी और बूथ स्तर तक इसके क्रियान्वयन की रणनीति बताई जाएगी।
शक्तिकेंद्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति
बैठक की सफलता और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मंडल अध्यक्ष सुदाम पंडा एवं महामंत्री समरजीत चाँद व केशव पाण्डेय ने सभी 8 शक्तिकेंद्रों के लिए विशेष प्रभारियों की नियुक्ति की है:
बटइकेला: समरजीत चाँद
नकबार: अरविंद गुप्ता
डांडपानी: घनश्याम अग्रवाल
चेटबा: सुरज साए
खुटिटोली: गणेश जैन
पोंगरो: सूर्यनाथ साय
कांसाबेल: धर्मपाल अग्रवाल व लारसु मिर्धा
टांगरगाँव: लक्ष्मण बंजारा
बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य
मंडल अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि इस कार्यशाला में मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी, सह-प्रभारी सहित बूथ अध्यक्षों और सचिवों की उपस्थिति अनिवार्य है। नियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों से संपर्क कर उन्हें बैठक में लाना सुनिश्चित करेंगे ताकि केंद्र की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा सके।





