कांसाबेल: मोदी सरकार के 12 वर्ष के सुशासन पर भाजपा मंडल की अहम बैठक, रणनीति पर हुई चर्चा

कांसाबेल: मोदी सरकार के 12 वर्ष के सुशासन पर भाजपा मंडल की अहम बैठक, रणनीति पर हुई चर्चा

रामसदन चौहान की कलम से 

कांसाबेल (जशपुर)।

केंद्र की मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल कांसाबेल द्वारा शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय कांसाबेल में दोपहर 3 बजे आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी उमा शंकर भगत उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

सुशासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

​बैठक के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश के विकास में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। पार्टी के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि सरकार की इन ऐतिहासिक उपलब्धियों को बूथ स्तर पर आम जनता तक पहुँचाया जाएगा।

वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस बैठक में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से:

  • श्री सुदाम पंडा (मंडल अध्यक्ष)
  • श्री समरजीत चाँद 
  • केशव पांडे (महामंत्री)
  • श्री उमाशंकर भगत (मंडल प्रभारी)
  • श्री सुनील गुप्ता (सरगुजा संगठन सह-प्रभारी)
  • श्री आलोक सारथी (जिला मंत्री)
  • श्री धरम पाल अग्रवाल (पूर्व मंडल अध्यक्ष)
  • श्री अरविन्द गुप्ता एवं घनश्याम अग्रवाल (मंडल उपाध्यक्ष)
  • श्री अमित जिंदल (मंडल कोषाध्यक्ष)
  • श्री गणेश जैन (व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष)
  • शिप्रा नारायण दास (सभापति सहकारिता उद्योग)
  • मनप्यारी मिर्धा (भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष)
  • सावित्री चौहान ( भाजपा महिला मोर्चा मंडल मंत्री )
  • सविता पैंकरा 
  • एंजलीना टोप्पो 

मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

​बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इसके साथ ही मंडल के पदाधिकारी, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के सदस्य, मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और शक्ति केंद्र प्रभारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

​बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष सुदाम पंडा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पूरी ऊर्जा के साथ संगठन के कार्यों में जुटने का आह्वान किया।