सराहनीय: कांसाबेल गौ सेवा दल ने कुएं में गिरी गौ माता को सुरक्षित निकाला, जेसीबी की मदद से बचाई जान
कांसाबेल: नगर के संतोषी मंदिर तालाब के समीप एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ एक गौ माता अनियंत्रित होकर खुले कुएं में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू गौ सेवा दल, कांसाबेल के सदस्य तुरंत मौके पर पहुँचे क्षेत्र में जीव दया और सेवा की एक मिसाल पेश करते हुए हिंदू गौ सेवा दल के सदस्यों ने कुएं में गिरी एक गाय का सफल रेस्क्यू किया। भारी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की सहायता से गौ माता को सुरक्षित बाहर निकाला।
सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
गौ सेवा दल की तत्परता और सूझबूझ की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में मुख्य रूप से प्रकाश यादव जी, चंद्र पातर, भोला राम, सिदार जी पूर्व पशु चिकित्सक अमित पारीक जी सहित टीम के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। दल के सदस्यों का कहना है कि गौ सेवा ही सनातन धर्म का मूल आधार है और हर हिंदू को गौ माता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

खुले कुएं बन रहे हैं मौत का फांस: टीम की चेतावनी
इस सफल रेस्क्यू के बाद हिंदू गौ सेवा दल ने प्रशासन और आम जनमानस से एक गंभीर अपील की है। टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में कई निजी और शासकीय कुएं बिना मुंडेर के या खुले पड़े हैं, जो आए दिन मूक पशुओं और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
"हमारी मांग है कि जो भी कुएं खुले में हैं, उन्हें तत्काल ढंका जाए या घेराबंदी की जाए। आज एक गौ माता की जान बचाई गई है, लेकिन भविष्य में कोई बड़ी अनहोनी न हो, इसके लिए समय रहते कदम उठाना अनिवार्य है।" — गौ सेवा दल, कांसाबेल
समाज के लिए संदेश
टीम के सदस्यों ने कहा कि गौ रक्षा और सेवा ही असली हिंदुत्व की पहचान है। उनका उद्देश्य न केवल पशुओं को बचाना है, बल्कि समाज को भी इस नेक कार्य के लिए जागरूक करना है ताकि हर व्यक्ति गौ माता के प्रति संवेदनशील बने।





