प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों के लिए 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत, कलेक्टर ने दी मंजूरी
जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों को संबल देने की दिशा में बड़ी राहत दी गई है। राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC 6-4) के प्रावधानों के तहत कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने 4 विभिन्न मामलों में प्रभावित परिजनों के लिए कुल 16 लाख रुपए (प्रति परिवार 4 लाख रुपए) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से मिली जानकारी के अनुसार, स्वीकृत की गई सहायता राशि सीधे पात्र हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
मंजूर किए गए प्रकरणों का विवरण:
-
कुनकुरी तहसील (ग्राम चराईखारा): 11 अप्रैल 2025 को डबरी के पानी में डूबने से मृत स्वर्गीय लीलावती बाई के पति अंजन कुमार को 4 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की गई है।
-
कांसाबेल तहसील (ग्राम टांगरगांव): 15 मई 2025 को सर्पदंश का शिकार हुई स्वर्गीय अंकिता टोप्पो के पिता जीवनलाल टोप्पो को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
-
तपकरा तहसील (ग्राम घुमरा): 29 सितंबर 2025 को सर्पदंश से मृत स्वर्गीय असबर राम की पत्नी श्रीमती देवपति को 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
-
पत्थलगांव तहसील (ग्राम पंगसुवां): 24 मार्च 2026 को डबरी के पानी में डूबने से मृत स्वर्गीय अनीश नाग के पिता सुशील नाग को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है।
प्रशासन की इस पहल से आपदा से प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा।














