जशपुर: उर्वरक की कालाबाजारी और जमाखोरी पर कसेगा शिकंजा, जिले में ‘उर्वरक नियंत्रण कक्ष’ का गठन
जशपुरनगर | 11 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ के किसानों को खेती के सीजन में निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। संचालक कृषि, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जशपुर जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष (Fertilizer Control Room) का गठन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी, अधिक कीमत पर बिक्री और गैर-कृषि उपयोग जैसी अवैध गतिविधियों को रोकना है।
इन नंबरों पर कर सकेंगे शिकायत
कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा गठित इस कंट्रोल रूम में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके:
-
नियंत्रण कक्ष प्रभारी: श्रीमती पंझाबाई पैंकरा (सहायक संचालक, कृषि)
-
मोबाइल: 96698-45600
-
-
उप प्रभारी: सुश्री लीला प्रधान (सहायक सांख्यिकी अधिकारी)
-
मोबाइल: 90095-13846
-
-
शिकायत पंजीकरण सहायक: वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी
-
मोबाइल: 94066-60385
-
-
रिकॉर्ड संधारण: श्री हरिशंकर बरेठ (कंप्यूटर ऑपरेटर)
-
मोबाइल: 79742-84032
-
दोषियों पर होगी उर्वरक आदेश 1985 के तहत कार्यवाही
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति या फर्म खाद की अवैध बिक्री या जमाखोरी में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध उर्वरक आदेश 1985 के तहत कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। किसान भाई खाद से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या के लिए उपरोक्त नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।





