मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को तुर्केश्वर धाम आने का न्योता: सेवा समिति ने श्री सुनील गुप्ता जी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को तुर्केश्वर धाम आने का न्योता: सेवा समिति ने श्री सुनील गुप्ता जी से की मुलाकात

कांसाबेल: क्षेत्र की प्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र तुर्केश्वर धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन की तैयारियां और उत्साह अभी से दिखने लगा है। इसी कड़ी में 'कांसाबेल तुर्केश्वर धाम सेवा समिति' के पदाधिकारियों ने हाल ही में वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा नेता श्री सुनील गुप्ता जी से मुलाकात की।

समिति ने सौंपा आमंत्रण पत्र

सेवा समिति के सदस्य सुनील गुप्ता के निवास पहुंचे और उन्हें तुर्केश्वर धाम की महिमा व वहां संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक बार तुर्केश्वर धाम की पावन धरा पर आमंत्रित करना था। समिति नेश्री सुनील गुप्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री जी तक यह निमंत्रण पहुंचाने और उन्हें धाम में पधारने का आग्रह किया है।

श्री सुनील गुप्ता जी ने दिया सहयोग का आश्वासन

मुलाकात के दौरान श्री सुनील गुप्ता जी ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि तुर्केश्वर धाम क्षेत्र की जनता के लिए अपार श्रद्धा का केंद्र है। उन्होंने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री जी को इस निमंत्रण से अवगत कराएंगे और उनकी गरिमामयी उपस्थिति धाम में सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

क्षेत्र में उत्साह का माहौल

तुर्केश्वर धाम सेवा समिति का मानना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से धाम के विकास को नई गति मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि साय जी का आगमन क्षेत्र के लिए गर्व का विषय होगा।