महादेवडांड: भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न, मनीष अग्रवाल बोले- 'ग्रामीण विकास की नई इबारत लिखेगी VB G RAM G योजना'

महादेवडांड: भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न, मनीष अग्रवाल बोले- 'ग्रामीण विकास की नई इबारत लिखेगी VB G RAM G योजना'

महादेवडांड | 07 फरवरी 2025 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार, आज मंडल महादेवडांड में 'VB G RAM G' योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत

जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता लकु राम के स्वागत उद्बोधन से हुआ, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती और सरकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।

कांग्रेस पर बरसे मनीष अग्रवाल

कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी मनीष अग्रवाल ने 'VB G RAM G' योजना पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा:

"यह योजना कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी और केवल कागजों तक सीमित रह गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसमें व्यापक सुधार किए गए हैं और इसे अप्रैल से लागू किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प होगा।"

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और उनके नेताओं को 'राम' नाम से ही एलर्जी है, इसलिए वे लोक कल्याणकारी योजनाओं का विरोध करते हैं।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यशाला को मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह और उपाध्यक्ष कुंवर साय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल मंत्री विनोद गुप्ता, महामंत्री कृष्णा यादव, दीपक नागेश, मंडल मंत्री उमेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीलाम्बर चौहान सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यकर्ता:

महिला मोर्चा: विजयी गंगा एवं टीम

युवा मोर्चा: विनोद राम, घनश्याम यादव

ST मोर्चा: ब्यासात राम, पिराजन राम

SC मोर्चा: रामसाय राम, बीरबल राम, लखेस्वर चौहान, विश्वनाथ राम

किसान मोर्चा: नैहर साय, सुप्रीम गुप्ता

शक्ति केंद्र प्रभारी: श्याम बिहारी चौहान, माधव महंत एवं सभी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता।